यूट्यूबर CarryMinati ने इस प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से धमाल मचाया है. उनका लेटेस्ट गाना इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है. रिलीज़ होते ही गाने ने कमाल कर दिया और ये YouTube के ट्रेंडिंग वीडियोज़ में पहले नंबर पर है. इसे लिखे जाने तक CarryMinati के इस गाने को डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि ये गाना CarryMinati उर्फ अजय नागर की जिंदगी पर आधारित है. उन्होंने इस गाने के जरिए अपने फैंस को अपने बचपन से लेकर अबतक के उनका सफर से रूबरू करवाया है.