राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बैट्समैन संजू सैमसन (Sanju Samson) की शानदार शतकीय पारी टीम के काम नहीं आई. पंजाब किंग्स के हाथों 4 रनों से हार पर संजू सैमसन ने कहा कि मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं, बहुत करीबी मैच था, हम बेहद करीब आ गए थे लेकिन दुर्भाग्य से.. मुझे नहीं लगता कि मैं और कुछ कर सकता था. बता दें कि राजस्थान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी. लेकिन दुर्भाग्य से सैमसन गेंद को सीमा रेखा से बाहर करने के चक्कर में कैच आउट हो गए थे. हालांकि, टीम ने पंजाब के पहाड़ जैसे लक्ष्य को बौना बना दिया था.