इंग्लैंड के हाथों होम सीरीज में अपने मैदान पर 227 रनों से मिली शर्मनाक हार के बाद कोहली फैंस के निशाने पर हैं. भारत उस चेन्नई के मैदान पर हारी है जहां वो बीते 21 सालों से नहीं हारी थी. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी हार है. इससे पहले कैप्टन कोहली के नेतृत्व में टीम एडिलेड, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में एक के बाद एक टेस्ट हार चुकी है. जाहिर है अब कोहली जमकर ट्रोल हो रहे हैं और उनकी जगह रहाणे या रोहित को बेहतर कप्तान बताया जा रहा है.