अमेरिका के गोल्ड मेडलिस्ट ओलिंपियन तैराक क्लेट केलर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. इस स्टार तैराक को अमेरिकी संसद कैपिटॉल हिल में हुई हिंसा में शामिल बताया जा रहा है. पिछले हफ्ते ट्रंप समर्थक कई दंगाइयों ने अमेरिकी संसद में जमकर उत्पात मचाया था, हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी. स्विमस्वैम की खबरों के मुताबिक क्लेट केलर उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने कैपिटॉल हिल में घुसकर हिंसा की थी. हमलवरों की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो कई खिलाड़ियों ने केलर की पहचान की. केलर ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक केलर ने पिछले कुछ समय में ट्रंप के समर्थन में कई ट्वीट किए थे.