Canberra Covid Lockdown: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में नया कोविड केस दर्ज होने के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है. करीबन एक साल बाद यहां कोरोना का नया मामला दर्ज हुआ है, इस वजह से कैनबेरा में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. दरअसल यह पता नहीं चल सका कि संक्रमित व्यक्ति आखिर कैसे वायरस की चपेट में आया, इसीलिए पूरे कैनबेरा में ही लॉकडाउन लगा दिया गया है.
लॉकडाउन के दौरान लोग केवल जरूरी काम से ही घर से निकल सकेंगे. डेल्टा स्ट्रेन की वजह से इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दो और बड़े शहरों सिडनी और मेलबर्न में सख्त लॉकडाउन लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Europe में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, इटली के सिसिली में तापमान 48.8 डिग्री दर्ज