कनाडा के चुनावों में सत्तारूढ़ पीएम जस्टिन ट्रूडो की वापसी हुई है. कंजरवेटिव पार्टी के पीएम कैंडिडेट एरिन ओ टूले ने अपनी हार मान ली है. अपने संबोधन में एरिन ने लिबरल पार्टी के पीएम कैंडिडेट जस्टिन ट्रूडो को बधाई दी.
बहराल, जस्टिन ट्रूडो तीसरी बार पीए्म बनने जा रहे हैं. हालांकि, समय से 2 साल पहले हुए चुनाव में लिबरल पार्टी पूर्ण बहुमत के 170 के आंकड़े को छूने में सफल नहीं हो पाई. 338 सीटों में से ट्रूडो की पार्टी 156 सीटे ही जीत सकी है. बता दें कि 2015 से सत्ता में आए ट्रूडो तीसरी बार चुनाव जीते मगर पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने नहीं पाए.
बता दें कि मौजूदा चुनाव में भारतीय मूल के 49 कैंडिडेट्स शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: देश के 13 हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी लिस्ट