अभी लॉकडाउन नहीं लगा रहा लेकिन इसके लिए मजबूर ना करें, मुझे सबसे सहयोग की उम्मीद: उद्धव

Updated : Apr 02, 2021 22:38
|
Editorji News Desk

शुक्रवार रात राज्य की जनता को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि - आज मैं लॉकडाउन नहीं लगाने जा रहा, लेकिन फिर एक बार लॉकडाउन की चेतावनी दे रहा हूं. मुझे इसके लिए मजबूर ना करें, मैं सबसे सहयोग की अपेक्षा रखता हूं. उद्धव बोले कि अगर इसी तरह कोरोना बढ़ता रहा तो आने वाले 15-20 दिनों में सुविधाओं की कमी होने लगेगी. उन्होंने कहा कि हमने सुविधाओं में बहुत बढ़ोतरी की है, हॉस्पिटल और बेड तो और आ जाएंगे लेकिन डॉक्टर और नर्सें कहां से लाएंगे.

अपने संबोधन में उद्धव ने कहा - मुझे लॉकडाउन नहीं करना, लेकिन दूसरा विकल्प क्या होना चाहिए इसपर अगले दो तीन दिन मैं एक्सपर्ट्स, सभी पार्टियों और पत्रकारों से बात करूंगा. हर स्तर पर सलाह लूंगा और तभी फैसला लूंगा. 

इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन और टेस्टिंग बढ़ाए जाने की बात कही. बोले कि अभी हम रोज 3 लाख टीका लगा रहे हैं, इसे बढ़ाकर 7 लाख करना है. तो वहीं टेस्टिंग को 1.82 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख करना है.

corona situationLOCKDOWNUdhav Thackeray governmentMaharahstra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या