एक तरफ जहां वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने COVID-19 को ग्लोबल महामारी घोषित कर रखा है... इससे बचने के लिए दुनिया के सभी देश अपने यहां खेलों और उससे जुड़ी ट्रेनिंग को रद्द कर रहे हैं... वहीं कैमरून के कैनॉन याउंडे फुटबॉल क्लब की प्रैक्टिस बेखौफ जारी है... ये क्लब 29 मार्च को खेले जाने वाले अपने मुकाबले की तैयारी कर रहा है... बता दें कि कैमरून में अब तक कोरोना वायरस के 10 मामले सामने आ चुके हैं... हालांकि, इनमें अब तक किसी के भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.