भारत का सबसे पॉपुलर ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइडर Byju's ने अमेरिका के डिजिटल रीडिंग (Digital Reading) प्लेटफॉर्म Epic को 50 करोड़ डॉलर यानि लगभग Rs 3,729 करोड़ रुपये में खरीद (acquires) लिया है. एपिक प्लेटफॉर्म पर 40 हजार से ज्यादा पॉपुलर बुक का कलेक्शन (Book collection) है. साथ ही कंपनी एपिक के मौजूदा यूजर्स बेस में 20 लाख से अधिक टीचर्स और 5 करोड़ से ज्यादा बच्चों को जोड़ सकेगी.
बायजू के मुताबिक इस अधिग्रहण से कंपनी को ग्लोबल स्तर पर विस्तार में मदद मिलेगी. कंपनी ने कहा कि वो, उत्तरी अमेरिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए 7500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी.
Byju’s की ये दूसरी सबसे बड़ी डील है. इससे पहले इसी साल कंपनी ने आकाश इंस्टीट्यूट (Aakash Institute) को 1 अरब डॉलर में खरीदा था. इसके अलावा पिछले एक साल में कंपनी यूबीएस ग्रुप, ब्लैकस्टोन, अबुधाबी फंड जैसे दिग्गज निवेशकों से 2.5 अरब डॉलर जुटा चुकी है. वहीं 2019 में इसने अमेरिका की एजुकेशनल खिलौना कंपनी ओस्मो को 12 करोड़ डॉलर में खरीदा था.
.