अगर आप टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यही सही समय है क्योंकि इसके बाद टीवी की कीमतें 30% तक बढ़ जाएगी. टीवी की कीमतों के बढ़ने के पीछे की वजह महंगे पैनल और कोरोना के कारण आयात में हो रही दिक्कतें हैं. गौरतलब है कि अधिकतर टीवी पैनल का आयात चीन से होता है, जबकि भारत सरकार ने LCD TV समेत कलर टेलीविजन के आयात पर बैन लगा दी है. ऐसे में पैनल की कमी हो रही है लेकिन फेस्टिव सीजन में मांग ज्यादा होगी इसलिए कीमतें बढ़ने के आसार हैं. भारत में फेस्टिव सीजन, खासकर धनतेरस के अवसर पर टीवी की खूब खरीदारी होती है.