धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने का चलन बरसों पुराना है. धनतेरस पर खरीदे गए सोने को शुभ समय में किया गया निवेश कह सकते हैं. लेकिन, जरूरी नहीं कि ये निवेश फिजिकल गोल्ड के रूप में ही हो. डिजिटल होते भारत में गोल्ड में निवेश का ट्रेंड भी बदल गया है. गोल्ड ETF, गोल्ड फंड या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए सोने में निवेश आसान हुआ है. डिजिटल गोल्ड के दो फायदे हैं. पहला आपको महामारी के दौर में दुकान जा कर खरीदारी नहीं करनी और दूसरा डिजिटल प्लैटफॉर्म पर कम पैसों में सोना खरीद सकते हैं.
अगर आप भी दिवाली पर सोना खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट नहीं है तो डिजिटल फॉर्म में सस्ते में शगुन की खरीदी कर सकते हैं और आप अपने स्मार्टफोन से ही फिजिकल यानी असली गोल्ड जैसा ही शुद्ध सोना डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रख सकते हैं. डिजिटल गोल्ड शॉपिंग में अपनी सुविधानुसार जितनी कीमत का चाहें सोना खरीद सकते हैं, यहां तक कि 1 रुपये का भी.
डिजिटल गोल्ड शॉपिंग के लिए आपके पास ऐप्स के तौर पर चार ऑप्शन मौजूद हैं.
BharatPe
Google Pay
PhonePe
Paytm
Mobikwik
इन ऐप्स पर आपको 24 कैरेट प्योर गोल्ड ऑफर किया जा रहा है. यह डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेगा. साथ ही यह पूरी तरह इंश्योर्ड होता है. इतना ही नहीं इन चारों ऐप्स पर आप सिर्फ गोल्ड खरीद ही नहीं बल्कि बेच भी सकते हैं.
सोना खरीद रहे हैं तो शुद्धता की गारंटी तो चाहेंगे ही. आपकी इस समस्या का समाधान है BIS-Care ऐप. जब भी गोल्ड खरीदते हैं चाहे वो फिजिकल हो या डिजिटल, उस पर Bureau Of Indian Standards यानी BIS का हॉलमार्क होता है आपको सोने पर लिखा हॉलमार्क ID इस ऐप में डालना है. ऐप बता देगा कि सोना असली है या नकली किस कंपनी का है कहां बना है मालिक कौन है सारी डिटेल आपके सामने आ जाएगी.