ऑस्ट्रेलिया टूर (Australia Tour) पर शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कार गिफ्ट करने का वादा किया था और उन्होंने अब वादा पूरा कर दिया है. इसकी जानकारी खुद सिराज ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ट्विटर पर लिखा कि, 'मेरे पास इस वक्त अल्फाज नहीं हैं. मैं इस खूबसूरत महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को पाकर बेहद खुश हूं. इस समय, मैं आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सर को बहुत बहुत शुक्रिया कहना चाहूंगा. सिराज के बदले इस कार को उनकी मां शबाना बेगम (Shabana Begum) और बड़े भाई अयान मिर्जा (Ayan Mirxa) ने रिसीव किया. बता दें कि टी नजराजन (T Natarajan) और शार्दुल ठाकुर को ये कार पहले ही मिल चुकी है.