इंडियन क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह टीवी प्रेजेंटर संजना गनेशन के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का दिल लूट रहीं हैं.
नए-नवेले कपल को शादी की ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही हैं. इसी क्रम में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बुमराह-संजना का वेडिंग एलबम शेयर किया है. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और व्यूअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.