सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स पर ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा देने जा रही है. BSNL के सभी मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स अब अनलिमिटेड ऑन और ऑफ-नेट वॉइस कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ आएंगे. यानी, कंपनी के यूजर्स अब दिन में कितने भी मिनट वॉइस कॉलिंग कर सकेंगे. BSNL अपने सभी सर्किल्स में ये बदलाव 10 जनवरी 2021 से लागू करेगी. ये बात टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कही गई है. बता दें कि फिलहाल, बीएसएनएल अपने प्लान्स पर हर दिन 250 मिनट्स की वॉइस कॉल्स ही दे रही है.