12 GB रैम वाले Samsung के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट, ₹35,000 की छूट

Updated : Sep 14, 2020 18:41
|
Editorji News Desk

सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस Amazon India पर 35,200 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है. छूट के बाद 1,29,000 रुपये वाले इस धांसू फोन की कीमत घट कर 93,800 रुपये हो गई है. यह बंपर डिस्काउंट फोन के सेरेमिक वाइट कलर वेरियंट पर दिया जा रहा है. 12जीबी रैम और 1टीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में सैमसंग का ऑक्टा-कोर Exynos 9820 SoC प्रोसेसर दिया गया है.
सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 16 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ एक 12 मेगापिक्सल का वाइड और एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. 

Samsung Galaxydiscount

Recommended For You