मशहूर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो यानि L&T को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का एक ठेका मिला है जिसकी कीमत 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसे ‘मेगा कॉन्ट्रैक्ट' बताते हुए कहा कि उसे 87.569 किलोमीटर लंबे निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ठेके के तहत एक स्टेशन, प्रमुख नदियों पर पुल और रखरखाव के लिए डिपो और दूसरे सहायक निर्माण का काम शामिल है.