अगर आप सोलो ट्रिप करने के शौक़ीन हैं पर बजट की वजह से बार बार प्लान कैंसिल कर रहे हैं तो अब अपने बैग्स पैक करना शुरू कर दीजिए क्यूंकि हम बताएंगे देश के ऐसे कुछ शहर जहां ट्रेवल करना एकदम बजट फ्रेंडली है.
वृंदावन
वृन्दावन एक धार्मिक नगरी है जहां देश विदेश से लोग घूमने आते हैं. यहां राधा- कृष्ण, मीराबाई और बलराम के कई मंदिर हैं जो आपका मन मोह लेंगे. ये जगह आपके बजट में तो बैठेगी ही यहां आकर आपके मन को सुकून और शांति भी मिलेगी.
वाराणसी
घूमने के शौक़ीन लोगों को जीवन में कम से कम एक बार तो बनारस घूमना ही चाहिए. यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार अगर आपकी ज़ुबान पर चढ़ गया तो ज़िन्दगी भर नहीं उतरेगा. अगर आप सोलो ट्रेवल कर रहे हैं तो बनारस के घाट पर घंटों बैठे रहना आपको सुकून से भर देगा.
उदयपुर
उदयपुर को लेक सिटी भी कहा जाता है. पिछोला झील, सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, जगदीश मंदिर ये उदयपुर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं. इसके अलावा खाने के दीवानों के लिए ये शहर किसी जन्नत से कम नहीं.
पुणे
पुणे में आपको इतिहास और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलेगा. यहां आप राजगढ़ का किला, लाल महल, पार्वती हिल, आगा खान पैलेस जैसी कई सारी जगहों को एक सामान्य बजट में आराम से देख सकते हैं.