दिल्ली चुनाव में मायावती ने हर कार्यकर्ता को दिया हजार वोट का टारगेट

Updated : Feb 03, 2020 19:26
|
Editorji News Desk

दिल्ली के चुनावी समर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी कूद गईं हैं. दिल्ली की एक सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि हम अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. हमने किसी से भी गठबंधन करने के लिए नहीं कहा. बीएसपी सुप्रीमो कहा कि अगर दिल्ली में अपनी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हो तो अपने कैंडिडेट के लिए हर कार्यकर्ता को 1 हजार वोट लाने के लिए काम करे. बता दें कि करावल नगर सीट पर बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट नथुराम कश्यप ने सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

BSPdelhi assembly electionsMayawati

Recommended For You