एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' (Broken But Beautiful 3) को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होने को तैयार है. फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके दो गाने रिलीज होने के बाद मेकर्स ने सीरीज का तीसरा गाना लॉन्च किया है. गाने का नाम है 'क्या किया है तूने...'.
गाने में फैंस को सिद्धार्थ-सोनिया की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. इस रोमांटिक ट्रैक को अमाल मलिक (Amaal Malik)और पलक मुच्छल (Palak Muchchal) ने अपनी आवाज दी है.
सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी स्टारर वेब सीरीज के दो गाने 'मेरे लिए' और 'तेरे नाल' पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. आपको बता दें 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को 29 मई से OTT प्लैटफॉर्म ऑल्ट बालाजी (ALTBalaji )पर स्ट्रीम होगी.