ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने अगले एक साल में जरूरतमंद देशों को 100 मिलियन कोरोना डोज़ (Covid Vaccine) दान में देने की घोषणा की है. जो अपनी आवश्यकताओं के अतिरिक्त मुहैया कराई जाएगी. इस फैसले से गरीब देशों और कोवैक्स प्रोग्राम की गति बढ़ेगी.
जॉनसन ने ये ऐलान आगामी G-7 की बैठक से पहले किया है. ब्रिटिश पीएम ने सदस्य देशों से आह्वान किया कि संपन्न देशों को अपनी जिम्मदारियां निभानी चाहिए. ब्रिटिश पीएमओ के मुताबिक, पहली पांच मिलियन खुराक सितंबर के अंत तक दान की जाएंगी. वहीं, 25 मिलियन खुराक साल के अंत तक भेज दी जाएंगी. इसके अलावा, शेष 70 मिलियन डोज़ कोवैक्स प्रोग्राम के जरिए साझा की जाएगी.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा था कि अमेरिका फ़ाइज़र की कोरोना वैक्सीन की 500 मिलियन खुराक दान करने के लिए खरीदेगा.