ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा फिर रद्द, अब वर्चुअल बैठक के जरिए होगा संवाद

Updated : Apr 19, 2021 16:01
|
Editorji News Desk

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने दूसरी बार अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड स्थिति को देखते हुए 'आपसी सहमति से ये तय हुआ है कि जॉनसन अगले हफ्ते भारत नहीं आएंगे. दोनों पक्ष आने वाले दिनों में भारत-यूके के बदले हुए रिश्तों के लिए योजना जारी करने को लेकर एक वर्चुअल बैठक करेंगे. दरअसल बोरिस पर इस दौरे को रद्द करने का लगातार दबाव था. ब्रिटेन में विभिन्न तबकों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि कोरोना वायरस के भारत में पाए गए वेरिएंट के चलते जॉनसन को नई दिल्ली की यात्रा करने से बचना चाहिए. इस से पहले बोरीज जनवरी में भारत आने वाले थे लेकिन तब भी कोरोना के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था.

Boris Johnsoncovid casesBritish Prime MinisterIndia

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?