Space Tourism की कवायद पर आज ब्रिटिश कारोबारी भरेंगे उड़ान, भारतीय मूल की सिरिशा भी करेंगी स्पेस की सैर

Updated : Jul 11, 2021 10:18
|
Editorji News Desk

स्पेस टूरिज्म (Space Tourism) के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही कंपनियों के लिए आज का दिन काफी अहम है. ब्रिटिश कारोबारी और वर्जिन ग्रुप के चीफ रिचर्ड ब्रैन्सन भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे अंतरिक्ष (Space) की सैर पर जाएंगे.

अगर ये यात्रा सफल हो जाती है तो उनकी कंपनी स्पेस के लिए कमर्शियल टूर (Commercial Tour) शुरू करने की ओर सबसे बड़ा पड़ाव पार कर लेगी. बता दें इस दौड़ में वे अकेले नहीं हैं. इनके अलावा, जोस बेजोस की ब्लू ओरिजिन (blue origin), एलन मस्क की स्पेसएक्स (SpaceX) और बोइंग (Boeing) भी स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में अपनी जगह तलाशने की तैयारी में हैं. 

बता दें कि रिचर्ड ब्रैन्सन (Richard Branson) के साथ भारत में जन्मीं सिरिशा बांदला समेत 5 और लोग उड़ान भरेंगे. सिरिशा (Sirisha Bandla) इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन जाएंगी. रिचर्ड ब्रैन्सन बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़ेंगे.

SpaceX

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?