तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है ब्रिटेन, नए तीन चौथाई केसों में B.1.617 स्ट्रेन मिला है:UK वैज्ञानिक

Updated : Jun 01, 2021 09:38
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन अभी कुछ महीने पहले ही कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर से बाहर निकला है और अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि देश शायद वायरस की तीसरी लहर के मुहाने पर बैठा है. ब्रिटिश सरकार के न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट एडवाइज़री ग्रुप के सदस्य और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रवि गुप्ता ने कहा है कि वैसे तो नए मामले फिलहाल कम ही हैं लेकिन कोविड 19 के B.1.617 स्ट्रेन ने तेजी से बढ़ने के संकेत दिए हैं. आपको बता दें कि रविवार को लगातार पांचवें दिन कोविड 19 के 3000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. उससे पहले ब्रिटेन ने 12 अप्रैल के बाद यह आंकड़ा पार नहीं किया था.

भारतीय मूल के वैज्ञानिक रवि गुप्ता ने पीएम से 21 जून से लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ हफ्ते के लिए टालने की अपील की है. दरअसल गुप्ता का कहना है कि चीन चौथाई नए मामलों में कोरोना वायरस का वो स्ट्रेन मिला है जो भारत में सामने आया है. गुप्ता ने आगे ये भी कहा कि फिलहाल मामले कम है, लेकिन सभी लहरें कम आंकड़ों से ही शुरू होती है और बाद में मामला विस्फोटक हो जाता है.

CoronaUnited Kingdom

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?