दिल्ली-NCR में सुहाना मौसम, झमाझम बारिश से गिरा पारा
Updated : Jul 15, 2019 17:11
|
Editorji News Desk
सोमवार को राजधानी में भी मौसम ने करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में खूब बारिश हुई. बारिश की इन बूंदों ने गर्मी से राहत तो दिलाई ही, साथ ही लोगों ने मौसम की खूबसूरती का भी भरपूर आनंद उठाया. वैसे शहर में सुबह से ही धूप नहीं थी और बादल छाए हुए थे, जो शाम होते होते बारिश में तब्दील हो गए. पिछले कुछ दिनों से यूपी-बिहार और हिमाचल में झमाझम बारिश हो रही है, और दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों ने बारिश की उम्मीद लगा रखी थी, जो आखिरकार पूरी हो गई.
Recommended For You