जानें ब्रेकफास्ट में आप क्या खाएं ताकि दिनभर रहें चुस्त और दुरुस्त

Updated : Sep 14, 2020 13:04
|
Editorji News Desk

आपका दिन चुस्ती और फुर्ती से बीते इसके लिए आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं इसपर नजर रखना बहुत जरूरी है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और एक्टिव रहने के लिए आपका नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए. स्वादिष्ट खाने की चाह में अधिकतर लोग इसे भूल जाते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जो ना सिर्फ टेस्टी हैं बल्कि इम्यूनिटी और सेहत से भी भरपूर हैं. 

ओट्स:  प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ओट्स हर उस इंसान का फेवरेट नाश्ता है जो अपनी सेहत को लेकर गंभीर है. ओट्स में मौजूद बीटा-गलूकॉन सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं. तो इसमें मौजूद सेलेनियम इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

पोहा:  ट्रेडिशनल नाश्ते के ऑप्शन में पोहा कार्बोहाइड्रेड का बहुत बढ़िया स्त्रोत है. इसमें आप सामान्य से अलग रेड राइस पोहा भी खा सकते हैं. पोहा खाने को जल्दी पचाता है और ब्लड शुगर के स्पाइक्स का कारण भी नहीं बनता. 

नट्स और बीज:  बहुत सारे नट्स और बीज के साथ ग्रेनोला और दूध के साथ भुने हुए ओट्स भी एक दिलचस्प नाश्ते का विकल्प हो सकते हैं. ये सब एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं. 

इडली-डोसा:  फरमेंटेड बैटर से बना भोजन आंतों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. गर्मागरम सांबर के साथ इसे इडली डोसा खाएं जो आपकी सेहत को बहुत सारे फायदे दे सकता है. 

अंडा या स्प्राउट्स:   प्रोटीन की एक अच्छी खुराक आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स होता है जो आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा अंडा आपके वजन को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार है. लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप अंडे की जगह स्प्राउट्स या पनीर का विकल्प चुन सकते हैं.

सही नाश्ता आपको ऊर्जा, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन के मामले में दिन भर के लिए बाँध कर रख सकता है. तो अपने खाने की रूटीन में बदलाव करते हुए इन हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस को जरूर अपनाएं. 

Recommended For You