'Break Point' का फर्स्ट लुक आया सामने, Mahesh Bhupathi और Leander Paes के रिश्तों को बयां करेगी सीरीज

Updated : Aug 28, 2021 16:01
|
Editorji News Desk

भारत के टेनिस प्लेयर महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) और लिएंडर पेस (Leander Paes) की पर्सनल और प्रेफेशनल लाइफ पर बन रही वेब सीरीज 'ब्रेक पॉइंट' (Break Point) जल्द ही दर्शकों के सामने होगी. हाल ही में सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया. OTT प्लेटफॉर्म Z5 पर आने वाली ये सीरीज अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है.

महेश भूपति और लिएंडर पेस ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज 'ब्रेक पॉइंट' का पोस्टर शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हमने भारतीय टेनिस को एक पहचान दिलाई, लेकिन जब दुनिया हमारें कदमों में थी, तो एक-दूसरे से दूर हो गए. आखिरकार महेश भूपति और लिएंडर पेस की अनकही कहानी सुनाने का समय आ गया है.'

बता दें कि 'ब्रेक पॉइंट' लिएंडर पेस और महेश भूपति की ऑफ-कोर्ट ज़िंदगी के बीच प्रतिष्ठित ऑन-कोर्ट साझेदारी पर आधारित एक 7-एपिसोड की सीरीज है. ‘ब्रेक पॉइंट’ के निर्देशन पर बात करते हुए, अश्विनी नितेश ने कहा कि महेश भूपति और लिएंडर जैसे आइकन के साथ काम करना अद्भुत रहा है और उनकी अनकही कहानी को पर्दे पर लाना एक ऐसी चीज है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे.

ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan के घर हुई पानी की किल्लकत, बिग बी ने ब्लॉग में लिखा- दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहा

Leander PaesMahesh BhupathiWeb series

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब