बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) से उनके फैंस नाराज नजर आ रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स करीना के फिल्म में सीता के किरदार के लिए ज्यादा फीस मांगने से नाराज हैं. यूजर्स करीना को लेकर खूब ट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि वो सीता का किरदार निभाने के लायक नहीं हैं तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- हम नहीं चाहते कि करीना माता सीता का किरदार निभाएं.
आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि पौराणिक काल की गाथा 'सीता' के मेकर्स ने सीता के किरदार के लिए करीना कपूर से संपर्क किया. लेकिन करीना ने इसके लिए जो फीस की डिमांड की उसे सुन कर मेकर्स चौंक गए. खबरों की माने तो करीना अपनी एक फिल्म के लिए 6 से 8 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. ऐसे में इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए की मांग की.