खेल रत्न के लिए नॉमिनेट हुए भारतीय बॉक्सर अमित और विकास

Updated : Jun 02, 2020 15:01
|
Editorji News Desk

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल के नाम को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नॉमिनेट किया है. इसके अलावा बॉक्सर विकास कृष्णन के नाम को भी BFI ने खेल रत्न दिए जाने के लिए आगे बढ़ाया है. अर्जुन अवार्ड के लिए BFI ने लवलीना, सिमरनजीत कौर और मनीष कौशिक के नाम की सिफारिश की है. जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे जाने के लिए कोच छोटेलाल यादव के नाम को तवज्जो दी है. बता दें कि BFI ने कोच और सभी बॉक्सर्स के नाम की घोषणा उनके पिछले 4 साल के प्रदर्शन के आधार पर की है.

अमित पंघालAMIT PANGHALविकास कृष्णनKHEL RATNA

Recommended For You