लद्दाख में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कमी नहीं आई है। चार दशक से भी ज्यादा समय बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पिछले दिनों गोलीबारी हुई। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले 20 दिनों में कम से कम तीन बार फायरिंग की घटना हो चुकी है।