कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आईपीएल-14 की नीलामी में शामिल हुए. आर्यन को अक्सर केकेआर के मैचों में टीम को चीयर करते देखा गया है. हालांकि ये पहला मौका है जब आर्यन ने ऑक्शन में शिरकत की. आर्यन की एक तस्वीर आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडर पर शेयर की गई, इसमें वे जूही चावला की बेटी के साथ फ्रेंचाइजी की टेबल पर बैठे नजर आए. इससे पहले यूएई में भी आर्यन पिता के साथ स्टेडियम में नजर आए थे. दोनों स्टार किड की तस्वीर सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रही हैं.