स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने चीन की बिंग जिआओ को हराकर बैडमिंटन महिला टोक्यो ओलंपिक में सिंगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता. कांस्य पदक जीतने के बाद बॉलीवुड ने सिंधु को जीत की बधाइयां दी.तापसी पन्नू से लेकर करीना कपूर तक ने उन पर गर्व जताया है
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्विटर पर लिखा- 'हमारी लड़की कांस्य घर ला रही है. उसने कर दिया. एक रंग एक समय पर. कमऑन चैम्प पीवी सिंधु. ये सेलिब्रेशन का समय है। आपको सेलिब्रेट करते हैं.'
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने लिखा 'बधाई पीवी सिंधु, कांस्य जीतने के लिए और पहली भारतीय महिला बनने के लिए जिसने दो बार ओलम्पिक मेडल जीता. आपने भारत को गर्व प्रदान किया.'
दीया मिर्जा (Dia Mirza) ट्वीट करती हैं कि 'आप एक गोल्ड गर्ल हैं पीवी सिंधु. बधाई. भारत को आप पर गर्व है.'
करीना कपूर और सारा अली खान ने भी पीवी सिंधु को बधाई दी है
ये भी पढ़ें: Mission Cindrella : 25 अगस्त से लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार