बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आखिरकार एक प्यारी से बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं, जिसकी पहली झलक विराट कोहली के भाई ने शेयर की. अनुष्का और विराट ने बेटी का नाम अन्वी रखा है. इस खुशखबरी के बाद इस कपल को बॉलीवुड से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं.
माधुरी दीक्षित ने इस कपल को बधाई दी हैं. उऩ्होंने लिखा- भगवान आपको और आपके नन्हें फरिश्ते पर अपनी कृपा बरसाएं.
हिमांश कोहली ने भी इस कपल को बधाई दी है. एक्टर ने लिखा- क्या शानदार खबर है! बधाई हो
वहीं, रकुलप्रीत सिंह, दीया मिर्ज़ा, ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर विराट की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी.
रकुल ने लिखा- ओह माई गॉड. बधाई.
ईशान ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जताया.
दीया ने लिखा, बहुत ही बढ़िया खबर.
वहीं, बिपाशा बसु ने लिखा- बधाई. ईश्वर नन्ही परी को आशीर्वाद दे.