बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत की जानकारी दी है. अमिताभ ने ब्लॉग में बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी (Surgery)करवानी पड़ेगी. बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं. बिग बी (Big B) ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी.' इंस्टा पर भी उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'. हालांकि, अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वह किस चीज की सर्जरी करवा रहे हैं. इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.