बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई...उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है...जहां उन्हें ICU में रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है लेकिन स्टेबल है. इससे पहले कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर की फरवरी में भी तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके भाई भाई रणधीर कपूर ने बताया की ऋषि को सांस लेने में तकलीफ है. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं. बता दें साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी. जिसके बाद न्यूयॉर्क में करीब 8 महीने तक उनका इलाज चला था