बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी शादी की 25वीं सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रहे हैं. इस खास मौके पर बॉबी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें को शेयर करते हुए बॉबी ने पत्नी तान्या के लिए एक पोस्ट लिखा , 'मेरा दिल, मेरी रूह. तुम मेरे लिए दुनिया हो. तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा.' इसके साथ ही उन्होंने तान्या को शादी की 25th सालगिरह की मुबारकबाद भी दी.
बॉबी 30 मई 1996 को तान्या के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. बता दें कि हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में भी 25 साल पूरे किए हैं. बॉबी देओल ने ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.