BMW X1 20i Tech Edition: शार्प और मस्कुलर डिजाइन के साथ इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Updated : Jul 15, 2021 23:05
|
Editorji News Desk

जर्मनी की प्रीमियम कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में BMW X1 20i Tech Edition लॉन्च किया है. इस प्रीमियम SUV के लिमिटेड एडिशन की बुकिंग शुरू हो गई है. भारत में इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक BMW की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. 

BMW X1 20i Tech Edition Price 

Tech Edition SUV में ट्विनपावर टर्बो तकनीक के साथ 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. ट्रांसमिशन ड्यूटी पर 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कार को अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स ईसीओ, प्रो, कम्फर्ट, स्पोर्ट्स भी मिलते हैं. BMW के इस हाई टेक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 43 लाख रुपये तय की गई है.

BMW X1 20i Tech Edition Specification

बीएमडब्ल्यू की नई कार के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी मस्क्यूलर दिखता है. फ्रंट में बड़ी बीएमडब्ल्यू ग्रिल और एयर इंटेक के साथ-साथ एलईडी फॉग लैंप हैं. कार के रियर डिजाइन की बात करें तो इसका काफी स्पोर्टी स्टांस है, जिसमें एलईडी रियर लाइट्स, बॉडी कलर में इनले और बड़े ट्विन एग्जॉस्ट टेलपाइप दिए गए हैं. कार के नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं.

Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानें 8.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले मॉडर्न एसयूवी की खासियत

BMW का दावा है कि X1 एक इंटेलिजेंट व्हीकल स्ट्रक्चर और स्मार्ट इंटीरियर की तर्ज पर तैयार किया गया है. कैबिन में एक बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ, 6 डिमेबल एम्बिएंट लाइटिंग ऑप्शन, ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकल सीट एडजस्टमेंट शामिल है. सीट्स को पहले से ज्यादा पीछे की तरफ झुकाने की सुविधा भी है. 

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!