यूपी के गोंडा में एक के बाद एक कई सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया. धमाके इतने भयंकर थे कि इनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और नुकसान का अंदाजा यहीं से लगा लीजिए कि गोदाम और दुकान की छत तक उड़ गई. ब्लास्ट की वजह से आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ. खबर के मुताबिक ये हादसा उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में हुआ. जानकारी के मुताबिक यहां गैर क़ानूनी तरीके से सिलिंडरों कि री-फीलिंग की जा रही थी और हादसे के वक्त यहां करीब 40 सिलिंडर रखे थे. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.