लखनऊ में BJP सांसद के बेटे को सरे राह मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Updated : Mar 03, 2021 07:24
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या आलम है इसकी एक और बानगी मंगलवार देर रात लखनऊ में देखने को मिली. यहां बाइक सवार बदमाशों ने BJP सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर को सरेआम गोली मार दी. एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था. छठा मील के पास पहुंचने पर बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. गोली आयुष के दाहिने हाथ को भेदते हुये निकल गई. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आयुष बयान देने की हालत में नहीं है. पुलिस के मुताबिक आयुष पर पहले भी हमले हो चुके हैं...पुलिस को आंशका का है कि ये आपसी रंजिश का मामला है.

लखनऊबीजेपी सांसदउत्तर प्रदेशकौशल किशोरक्राइम

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या