बरेली के विधायक की सफाई... मैंने बेटी-दामाद को नहीं धमकाया
Updated : Jul 11, 2019 16:24
|
Editorji News Desk
उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने अपनी बेटी के वीडियो अपील पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि दलित युवक से शादी करने पर उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को जान से मारने की कोई धमकी नहीं दी है. विधायक जी बोले कि उनकी बेटी बालिग है और कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है. तो वहीं बरेली के एसएसपी ने कहा है कि उन्होंने वीडियो देखा है और अगर विधायक की बेटी या दामाद उनसे सुरक्षा मांगेंगे तो जरूर दी जाएगी.
Recommended For You