CAA के खिलाफ BJP विधायक, कहा- बन रही है गृहयुद्ध जैसी स्थिति

Updated : Jan 29, 2020 15:08
|
Editorji News Desk

मध्य प्रदेश के मैहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने नागरिकता कानून का खुले तौर पर विरोध किया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि CAA से देश में गृहयुद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं, जो देश के लिए घातक है. उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सीएए लागू कर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया. मध्‍यप्रदेश में मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हमें या तो बीआर अंबेडकर के संविधान का पालन करना होगा या आंसू बहाते हुए उसे फाड़ कर फेंक देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, भूखमरी, स्वास्थ्य समस्या है मगर उस पर ध्यान नहीं है. ऐसे मामले उठाए जा रहे हैं, जिस तरफ देखने तक की जरूरत नहीं है.

संविधानमध्य प्रदेशबीजेपी विधायकसीएए

Recommended For You