बीजेपी आज यानी 4 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक करेगी. इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है. खबर है कि इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, बीएल संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. बता दें चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सभी राज्यों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है.