आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है BJP
Updated : Mar 17, 2019 09:33
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में रात करीब दो बजे तक चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम की सूची फाइनल कर ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बिहार के बेगूसराय से, पटना साहिब से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और आरा से आरके सिंह को टिकट मिल सकता है। वहीं रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र, राजीव प्रताप रूडी को छपरा, राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन गड़करी, मुंबई नॉर्थ सेंटर से पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया को बीजेपी चुनाव मैदान में उतार सकती है।
Recommended For You