बीजेपी और RSS ने नफरत की आग घर-घर तक पहुंचाई : दिग्विजय सिंह

Updated : Oct 02, 2019 23:39
|
Editorji News Desk

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुस्लिमों की कट्टरता खतरनाक है, उसी तरह हिंदुओं की भी कट्टरता खतरनाक है. उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह से सांप्रदायीकरण बढ़ रहा है, आने वाले वक्त में उससे देश को बचा पाना आसान नहीं होगा. दिग्विजय ने पीएम मोदी और आरएसएस पर बिना नाम लिए हमला बोला, और कहा कि मौजूदा सरकार और उसकी विचारधारा ने नफरत की आग घर-घर पहुंचा दी है। 

 

 

दिग्विजय सिंहआरएसएसकांग्रेस नेता कांग्रेसपीएम मोदी

Recommended For You