खाने में जिसका स्वाद हमें कड़वा लगता है अक्सर हम उस अपनी थाली से दूर कर देते हैं. लेकिन जनाब आपको ये जानकार हैरानी होगी कि स्वाद में कड़वी लगने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आप इम्यूनिटी कमजोर होने से मौसमी बीमारियों से परेशान रहते हैं तो कड़वी खाने की चीजों को खाइये. ये ना केवल केवल आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं बल्कि पाचन तंत्र को ठीक रखने, डायबिटीज, एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से भी राहत देने में मदद करते हैं. आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही कड़वी खाने के चीजों की खूबियों के बारे में
करेले की सब्जी से तो आप वाकिफ ही हैं. इसके कड़वे स्वाद के चलते हम से कई इसे देखना तक पसंद नहीं करते. करेला बेशक स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसके कई फायदे हैं. विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करेला ना केवल आपको फिट रखता है बल्कि डायबिटीज की समस्या से भी राहत दिलाता है, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर्स करेले का जूस पीने की सलाह देते हैं. खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों और आंखों के लिए ये अधिक फायदेमंद है. आप करेले के सब्जी या जूस के रूप में डायट में शामिल कर सकते हैं.
पत्तेदार हरी सब्जियां क्रूसिफेरस सब्जियां कहलाती हैं. ब्रोकली, मूली, पालक जैसी सब्जियां क्रूसिफेरस सब्जियां की लिस्ट में आती हैं. इन सब्जियों में तत्व ग्लूकोसाइनेट्स भरपूर मात्रा में होता है ये शरीर को संक्रमण और कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है. एक स्टडी के मुताबिक, जो क्रसिफेरस सब्जियां अधिक खाते हैं वो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में कम आते हैं.
कड़वी खाने की चीजों में अगला नाम डार्क चॉकलेट का है. दरअसल डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में कोको होता है, पॉलीफेनोल से भरपूर कोको में पावरफुल एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण होते है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, ये कोलेस्ट्रोल लेवल को सुधार कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है. कोको की फलियों को पीसकर और कोकोआ मक्खन को हटाकर इसे बनाया जाता है जो बिना पके होने पर बेहद कड़वा होता है,इसीलिए डार्क चॉकलेट कड़वा टेस्ट देती है.
ग्रीन टी पीने में बेशक कड़वा होता है लेकिन ये सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद है. अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो रोज ग्रीन टी पीजिए ये ना केवल आपके वजन को कंट्रोल करने में मददगार है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाती है. ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है इसमें मौजूद पॉलीफेनोल दिल से जुड़ी बीमारी और कैंसर वाली सेल्स को बढ़ने से रोकता है.
सिट्रस फ्रूट्स जैसे कि नींबू और संतरों में भरपूर विटामिन सी होता है. इनका रस तो हम इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन इनके छिलकों को अक्सर फेंक देते हैं जो कि सही नहीं है. दरअसल, इनके छिलकों में फ्लेवेनॉयड्स होते हैं जिनकी वजह से इनका स्वाद कड़वा होता है. फ्लैवेनॉयड्स का काम फलों को कीड़ों से बचाने का होता है. सिट्रस फलों के छिलकों में दूसरे फलों सेज्यादा फ्लैवेनॉयड्स होते हैं. इन छिलकों को कुतर कर आप अलग अलग डिशेज में यूज कर सकते हैं. इससे स्वाद हल्का कड़वा तो आएगा लेकिन इसके साथ ही आपको हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलेंगे