भारतीय व्यजंनों की पसंद की बात करें तो लोग बिरयानी को सबसे अधिक पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में दुनियाभर में भारतीय व्यंजनों में बिरयानी को सबसे अधिक सर्च किया गया। सेमरश की स्टडी के मुताबिक, चिकन बिरयानी को हर महीने औसतन 4.56 लाख बार सर्च किया गया । इसके बाद बटर चिकन और चिकन टिक्का को सर्च किया गया। इसके अलावा डोसा, चाट, समोसा और दाल मखनी जैसे शाकाहारी व्यजंनों को भी खूब सर्च किया गया।