जब-जब भी टीम इंडिया संकट में होती है, तो बर्थडे बॉय चेतेश्वर पुजारा संकट मोचक अवतार में आते हैं. इसका ताजा उदाहरण गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखने को मिला. इससे पहले भी उन्होंने कई मौके पर साबित किया है कि वह भारत के दूसरे राहुल द्रविड हैं. चेतेश्वर पुजारा आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं. 25 जनवरी 1988 को राजकोट में जन्मे पुजारा आज भारतीय टेस्ट टीम की रीढ माने जाते हैं. चेतेश्वर पुजारा 81 टेस्ट में 6111 रन बना चुके हैं. पुजारा ने 18 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं. पुजारा ने 9 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.