रूस: इंसानों में मिला बर्ड फ्लू का वायरस, पोल्ट्री फार्म के 7 लोग संक्रमित

Updated : Feb 20, 2021 22:57
|
Editorji News Desk

रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस के ट्रांसमिशन का पहला मामला सामने आया है. रूस के वेक्टर रिसर्च सेंटर ने पुष्टि की है कि उनके देश में 7 लोगों के अंदर एच5एन8 वायरस मिला है. ये सभी लोग एक ही पोल्ट्री फॉर्म में काम करते थे. अभी उनकी हालत में काफी सुधार है और लक्षण हल्के नजर आ रहे हैं. इससे पहले बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमण के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई थी. इसकी जानकारी WHO को दे दी गई है. रूस की स्वास्थ्य अधिकारी एना पोपोवा ने कहा कि दिसम्बर 2020 में रूस के दक्षिणी हिस्से में बर्ड फ्लू का कहर देखा गया था. एवियन इन्फ्लूएंजा या एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू कहा जाता है और बर्ड फ्लू पक्षियों से फैलने वाला रोग है.

संक्रमणसंक्रमितWHOसंक्रामकबीमारियोंरूसबर्ड फ़्लू

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?