मालदीव बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल है. हाल ही में यहां बिपाशा बासु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंचीं. करण का बर्थडे यहीं पर धूम धाम से मनाया गया. तस्वीरों से साफ है कि इनका ये ट्रिप काफी शानदार रहा. बिपाशा ने एक पोस्ट में मालदीव को उनका स्वागत करने के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने अगली मुलाकात तक के लिए टूरिस्ट्स के इस स्वर्ग को अलविदा कहा.