क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) कारोबार में तेजी के बीच ब्रिटेन (Britain) ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांसे (Crypto Exchange Binance) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. ब्रिटेन की वित्तीय संचालन प्राधिकार (Financial Conduct Authority) ने जानकारी देते हुए बताया कि बिनांसे अब लिखित अनुमति के बिना किसी भी तरह की गतिविधि को संचालित नहीं कर सकता है. कंपनी FCA में रजिस्टर्ड नहीं है.
इसके अलावा, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को भी इसके जरिए निवेश से बचने का निर्देश दिया है. एफसीए ने कहा है कि इस फैसले का असर ब्रिटेन के निवासियों पर नहीं पड़ेगा, जो क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और बेचने के लिए वेबसाइट का उपयोग करते हैं. बता दें कि बिनांसे प्लैटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-बिक्री, डिजिटल पैमेंट और ऋण की भी सुविधा मिलती है.