ऑक्सीजन से मौत को लेकर राज्यसभा (Rajyasabh) में दिए गए सरकार के बयान के बाद राजनीति के गलियारों में अब एक नई तरह की सियासी लहर चल निकली है. एक के बाद एक कई राज्यों ने केंद्र सरकार की बात से सहमति जताई है. तमिलनाडु (Tamilnadu) के बाद अब मध्य प्रदेश और बिहार ने भी यही दावा किया है कि ऑक्सीजन की कमी ने उनके राज्य में किसी की जान नहीं ली है.तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्ण ने एएनआई से कहा कि राज्य में कोई मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है और राज्य सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था थी, तमिलनाडु सरकार ने ये भी कहा कि उन्हें केंद्र की ओर से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिली.
ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग ने भी कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पवार ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान राज्य सरकार को केंद्र की ओर से ऑक्सीजन सप्लाई और उनका समर्थन दोनों हासिल हुआ.
यह भी पढ़ें: Corona Tragedy: द लैंसेट का दावा- भारत में 14 माह में कोरोना से 1.19 लाख बच्चे हुए 'अनाथ'